आज अमालकी एकादशी व्रत (Amalaki Ekadashi 2020) है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को अमालकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। हिंदू मान्यताओं में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को प्रिय है, इसलिए आज के दिन उनका आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखा रखा जाता है। लेकिन इस दौरान एकादशी के दिन कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।