बैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस बार 18 अप्रैल 2018 को अक्षय तृतीया पूरे देश भर में मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया का सबसे बड़ा गुण है कि कभी भी इस दिन पर किया तप और पूजा का क्षय नहीं होता है। अक्षय तृतीया की तिथि कभी भी क्षय नहीं होती है। यह तिथि ऐसी होती है जिसमें हर कार्य शुभ होता है। हमेशा से हर काम शुभ मुहूर्त में किया जाता है। चाहें वह गृह प्रवेश हो, शादी हो या फिर बच्चे का नामकरण हो। अक्षय तृतीया ऐसी तिथि होती है जो सभी के लिए शुभ होती है।