फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2026 Day 7: सातवां दिन मां कालरात्रि की उपासना, भय, बाधा और नकारात्मक शक्तियों से होती रक्षा

Wed, 25 Mar 2026 07:20 AM IST
Vinod Shukla धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि पर्व का सातवां दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा करने का विधान होता है। मां कालरात्रि चार भुजाओं वाली मां वर और अभय मुद्रा में भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि का सातवां दिन देवी दुर्गा के उग्र और दिव्य स्वरूप मां कालरात्रि की उपासना को समर्पित होता है। यह दिन साधना, तंत्र-मंत्र और आध्यात्मिक उन्नति के लिए विशेष माना गया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि शनि ग्रह के दुष्प्रभावों को शांत करने वाली हैं, इसलिए इस दिन की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। मां का स्वरूप भले ही भयानक प्रतीत होता हो, लेकिन वे अपने भक्तों को सदैव शुभ फल प्रदान करती हैं।
विज्ञापन


मां कालरात्रि का पौराणिक स्वरूप
पुराणों के अनुसार, जब असुर रक्तबीज का आतंक बढ़ गया था, तब देवी दुर्गा ने अपने तेज से माँ कालरात्रि को प्रकट किया। इनका वर्ण घोर अंधकार के समान काला है और इनके बिखरे केश इनके उग्र रूप को दर्शाते हैं। गले में विद्युत के समान चमकने वाली माला और तीन नेत्र, जो ब्रह्मांड के समान गोल हैं, इनके दिव्य तेज को प्रकट करते हैं। इनके श्वास से अग्नि की ज्वालाएं निकलती हैं और गर्दभ (गधा) इनका वाहन है। चार भुजाओं वाली माँ वर और अभय मुद्रा में भक्तों को आशीर्वाद देती हैं, जबकि अन्य हाथों में खड्ग और कांटा धारण किए हुए हैं।

शुभंकरी स्वरूप में माँ की कृपा
माँ कालरात्रि का स्वरूप जितना उग्र है, उनका हृदय उतना ही करुणामय है। इसी कारण उन्हें “शुभंकरी” भी कहा जाता है। वे अपने भक्तों के सभी कष्टों और भय का नाश करती हैं। उनके स्मरण मात्र से ही व्यक्ति को साहस और आत्मबल की प्राप्ति होती है। उनके आशीर्वाद से जीवन में आने वाली बाधाएं स्वतः दूर होने लगती हैं।

Chaitra Navratri 2026: 26 या 27 मार्च कब है नवमी? जानें किस दिन किया जाएगा नौ दिनों के व्रत का पारण

सहस्त्रार चक्र और साधना का महत्व
विज्ञापन

नवरात्र के सातवें दिन साधक का मन सहस्त्रार चक्र में स्थित होता है, जो आध्यात्मिक साधना का सर्वोच्च केंद्र माना गया है। इस अवस्था में साधक का मन पूर्णतः माँ कालरात्रि के स्वरूप में लीन हो जाता है। इस चक्र के जागृत होने पर साधक को दिव्य अनुभूतियां प्राप्त होती हैं और उसके समस्त पापों व बाधाओं का नाश होने लगता है।

ग्रह बाधाओं से मुक्ति का माध्यम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां कालरात्रि शनि ग्रह को नियंत्रित करती हैं। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैया का प्रभाव होता है, उनके लिए इस दिन की पूजा विशेष लाभकारी होती है। माँ की आराधना से शनि के दुष्प्रभाव शांत होते हैं और जीवन में स्थिरता एवं संतुलन आता है।

Ashtami Navami 2026: अष्टमी-नवमी को लेकर हैं कंफ्यूजन ? जानें तिथि और कब करें कन्या पूजन

नकारात्मक शक्तियों से रक्षा
माँ कालरात्रि अपने भक्तों को हर प्रकार की नकारात्मक शक्तियों से बचाती हैं। उनके नाम के उच्चारण मात्र से भूत-प्रेत, राक्षस और अन्य दुष्ट शक्तियां दूर हो जाती हैं। इनके उपासक को अग्नि, जल, शत्रु और रात्रि का भय नहीं रहता। उनकी कृपा से व्यक्ति को आंतरिक और बाहरी दोनों प्रकार की सुरक्षा प्राप्त होती है।

पूजा विधि और ध्यान मंत्र
इस दिन प्रातः स्नान कर कलश पूजन के बाद माँ कालरात्रि की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। माता के समक्ष दीपक जलाकर रोली, अक्षत, पुष्प और फल अर्पित करें। लाल पुष्प विशेष प्रिय होने के कारण गुड़हल या गुलाब अर्पित करना शुभ माना जाता है। माँ को गुड़ का भोग लगाकर ब्राह्मण को गुड़ दान करना भी पुण्यदायी होता है।

Chaitra Navratri 2026: 26 या 27 मार्च कब है नवमी? जानें किस दिन किया जाएगा नौ दिनों के व्रत का पारण

ध्यान मंत्र
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्त शरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोह लताकण्टकभूषणा।
वर्धन मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥

मां कालरात्रि की उपासना से साधक के जीवन में अदृश्य शक्ति का संचार होता है और वह हर प्रकार की बाधाओं से मुक्त होकर आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर होता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें