फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snake Inside The Ear: लड़की के कान में घुस गया सांप, रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

Wed, 07 Sep 2022 03:17 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की के कान में सांप है और एक डॉक्टर इसे निकालने की कोशिश कर रहा है। ये वीडियो देखकर हर कोई सहमा हुआ है।
विज्ञापन
कान के अंदर सांप - फोटो : facebook/Chandan Singh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Snake Inside The Ear: सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। जी हां, ये वीडियो इतना डरावना है कि जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। 

विज्ञापन


दरअसल, इस वीडियो में एक लड़की के कान में सांप नजर आ रहा है। इतना ही नहीं वह कान से बाहर की तरफ अपना सिर निकाल कर मुंह फाड़े दिखाई दे रहा है। वीडियो में लड़की जिस तरह दर्द से तड़प रही है, वह काफी डराने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की के कान में सांप है और एक डॉक्टर इसे निकालने की कोशिश कर रहा है। ये वीडियो देखकर हर कोई सहमा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं।

इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा सांप लड़की के कान में घुसा हुआ है। जब लड़की को हलचल महसूस होती है, तो वह बिना समय गंवाए इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाती है। इस दौरान डॉक्टर इसे निकालने की कोशिश करता है। वीडियो में लड़की को दर्द की वजह से चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है। जाहिर सी बात है कि अगर किसी कान में कोई सांप चला जाए तो दर्द से हालत खराब हो सकती है। 
विज्ञापन





वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़की के कान में सांप काफी खतरनाक तरीके से मुंह फाड़ता दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में डॉक्टर लड़की को बैठाकर उसके कान में से धीरे-धीरे सांप को बाहर निकालता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डॉक्टर इस दौरान अपने हाथ में ग्लव्स पहना हुआ है और एक छोटी सी चिमटी से सांप को निकालने की कोशिश कर रहा है।

इस वीडियो को एक शख्स ने फेसबुक पर शेयर किया है जिसे देखकर लोग डर गए हैं। इसके साथ ही वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, 'कान में सांप चला गया है।' वीडियो देखकर लोग काफी डर हुए हैं। साथ ही लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इस हैरान करने वाले वीडियो को अब तक 2 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 8 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें