फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime News: रीवा में बीजेपी कार्यालय के पीछे मजदूर की हत्या, सीधी जिले का था निवासी

Sun, 05 Mar 2023 02:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में स्थित बीजेपी कार्यालय के पीछे एक मजदूर की हत्या हुई है। मजदूर सीधी जिले का रहने वाला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मजदूर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा में सिविल लाइन थाना एरिया के समीप स्थित बीजेपी कार्यालय के पीछे एक मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। मजदूर की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान श्यामलाल आदिवासी निवासी खंड्डी जिला सीधी के रूप में की गई है। मजदूर इससे पहले मेरठ में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह रीवा आया था, यहां पर उसकी पत्नी मजदूरी का काम करती है। मजदूर एक निर्माणाधीन मकान में सो रहा था, जहां रात के करीब दो बजे कुछ व्यक्ति आए और उसके साथ मारपीट करने लगे।

पत्नी को जैसे ही मारपीट की भनक लगी वह थोड़ी दूर पर मौजूद अपने जीजा छोटेलाल आदिवासी को बुलाने चली गई। जब तक वह वापस आती, तब तक मजदूर की हत्या हो चुकी थी। मौके पर पहुंची सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी, टीआई हितेंद्रनाथ शर्मा और अन्य थानों के थाना प्रभारी तथा भारी पुलिस मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें