फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: बारिश से अलकनंदा-मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही, प्रशासन अलर्ट

Thu, 02 Jul 2026 02:41 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

लगातार हो रही बारिश ने नदी-नालों उफनाने लगे हैं। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि दोनों नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं, लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
अलकनंदा-मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार से शुरू हुई लगातार बारिश का असर अब जिले की नदियों पर भी दिखाई देने लगा है। ऊपरी क्षेत्रों में हो रही वर्षा के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बारिश के कारण कई मोटर मार्गों पर मलबा आने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

विज्ञापन


वहीं चमोली जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार वर्षा होने से अलकनंदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा है।

ये भी पढ़ें... Chamoli Rain:  ज्योतिर्मठ में भारी बारिश, पगनो गांव में घर में घुसा मलबा; दो बुजुर्ग फंसे, बदरीनाथ हाईवे भी बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें