फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कनेक्शन: मेरठ से आजाद को उठा ले गई ATS, पुलिस ने पत्नी का मोबाइल कब्जे में लिया, घर भी खंगाला

Fri, 20 Mar 2026 12:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आतंकी कनेक्शन की जांच के तहत एटीएस ने आजाद को हिरासत में लिया और उसके घर पर छापा मारकर तलाशी ली।

विज्ञापन
जासूसी के शक में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी कनेक्शन से जुड़कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जई गांव में दबिश डालकर आजाद राजपूत का घर खंगाला। इस दौरान परिजनों से पुलिस ने आजाद की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

शहजाद भट्टी से जुड़ रहे तार, पुख्ता सबूत तलाश रही एटीएस
जई गांव निवासी आजाद के आतंकी शहजाद भटटी के साथ तार जुड़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। इस दौरान आजाद के घर को पूरी तरह खंगालते हुए तलाशी ली गई। इस दौरान आजाद की पत्नी रोशन का मोबाइल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। 

यह भी पढ़ें: ISIS Connection: संदिग्ध हारिश से पूछताछ में बड़े खुलासे, रूम पार्टनर के घर जाते ही हर रविवार करता था ये काम

विज्ञापन

घर से नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामन, ताऊ ने कही ये बात
हालांकिं पुलिस को आजाद के घर से कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। गुरुवार को अमर उजाला की टीम जई गांव स्थित आजाद के घर पहुंची। उसके पिता नौशाद अली और ताऊ नजाकत अली घर पर मिले। पिता और ताऊ ने अपने बेटे को राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि आजाद समाजवादी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता है। वह गुरुग्राम में जल निगम के एक ठेकेदार के साथ काम करता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी रोशन, ढाई साल बेटा जईम, मां शागुफ्ता, भाई सुहेल और बहन हीना हैं। 
आजाद के पिता और ताऊ का कहना है कि वह सरकार की गलत नीतियों का विरोध करता है। इसी वजह से हापुड पुलिस ने सबसे पहले उसके मामा के बेटे अजीम राणा को गिरफ्तार कर उसके फोन से आईएसआई आतंकी शहजाद भटटी से चैटिंग और वीडियो कॉलिंग के मामले में फंसा दिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें