फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की हत्या, सिर में लोहे की रॉड से किए ताबड़तोड़ वार

Thu, 19 Mar 2026 02:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Murder Of Brother: यूपी के सहारनपुर स्थित गंगोह में सुभाष की उसके भाई मीनू से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर सुभाष ने अपने बेटे दीपांशु के साथ मिलकर मीनू की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
मीनू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोह क्षेत्र के गांव बिसनौट में सगे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही भाई की हत्या कर दी। उस पर लोहे की रॉड से हमला किया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 

बिसनौट गांव निवासी रामा के पांच बेटे और एक बेटी हैं। इनमें से तीन बेटे यमुनानगर में मजदूरी करते हैं, जबकि मीनू (35) और सुभाष गांव में ही रहते थे। बुधवार देर रात मीनू अपने बेटे को डांट रहा था, तभी उसका बड़ा भाई सुभाष अपने बेटे दीपांशु के साथ वहां पहुंचा और बीच-बचाव करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते झगड़ा हिंसक हो गया। 
 

आरोप है कि गुस्से में आकर सुभाष और उसके बेटे दीपांशु ने पास में पड़ी लोहे की रॉड से मीनू के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
विज्ञापन

मृतक के भाई सतीश ने कोतवाली में तहरीर देकर सुभाष और दीपांशु के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मीनू नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। इसी कारण उसकी पत्नी कई वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के पास करीब 15 बीघा कृषि भूमि है, जिसे ठेके पर देकर उनका गुजर-बसर चलता है। सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें