फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Crisis: गैस संकट पर बीजेपी बोली- एलपीजी का भरपूर स्टॉक; आपदा में अवसर तलाश कर राजनीति कर रही कांग्रेस

Sat, 14 Mar 2026 07:19 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Gas Crisis in CG: देश-प्रदेश में गैस की किल्लत पर उठाये गये सवाल को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय, प्रदेश महिला कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gas Crisis in CG: देश-प्रदेश में गैस की किल्लत पर उठाये गये सवाल को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कि देश में एलपीजी का भरपूर स्टॉक है और वितरण में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि एलपीजी सिलेंडर को लेकर केवल कांग्रेस भ्रम फैला रही है। जनता के बीच दहशत का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें लगती थीं और ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 10 प्रतिशत परिवारों के पास ही गैस कनेक्शन था, जबकि आज यह संख्या 90 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से घर-घर गैस पहुंचाकर माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई है।  

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश एक सशक्त राष्ट बन रहा है और आज के हालात बताते है कि जब पूरी दुनिया युध्द के चलते आर्थिक संकटों से जूझ रही है। वहीं भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी दृष्टि के चलते अपनी विकास की रफ्तार को कोई कमी नहीं आने दिया। राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी देश में लोगों के बीच लगातार एलपीजी सिलेंडर के नाम पर राजनीतिक रोटी सेकने का काम कर रही है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आपदा में अवसर तलाशने की राजनीति करते हैं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी जनता को डराकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करते हैं। वर्तमान में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी चुनौतियां अवश्य उत्पन्न हुई हैं, लेकिन भारत सरकार की दूरदर्शी नीतियों और मजबूत तैयारियों के कारण देश पर इसका प्रभाव बेहद सीमित रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठा रही है। देश में गैस और तेल के पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं और प्रदेश में भी गैस, तेल तथा खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें