फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के कपिलवस्तु में ईद पर बवाल: मंदिर-मस्जिद के पास झड़प, पुलिस फायरिंग में 5 घायल; जानिए कैसे भड़की हिंसा

Sun, 22 Mar 2026 11:10 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

शनिवार सुबह करीब नौ बजे बरगदी घाट के पास स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जा रही थी, जबकि कुछ ही दूरी पर मंदिर में भजन-कीर्तन चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नमाज खत्म होने के करीब दो घंटे बाद मंदिर पर हमले की खबर फैल गई, जिसके बाद माहौल तेजी से बिगड़ गया और दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
हिंसा में पुलिस ने किया घेराव और अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी देश नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बरगदी इलाके में ईद के दिन सांप्रदायिक तनाव हिंसा में बदल गया। मंदिर और मस्जिद के पास शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दंगे का रूप ले बैठा। हालात काबू करने के लिए नेपाल पुलिस को पहले आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा, लेकिन भीड़ के बेकाबू होने पर फायरिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन


पुलिस की गोली से पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बरगदी घाट के पास स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जा रही थी, जबकि कुछ ही दूरी पर मंदिर में भजन-कीर्तन चल रहा था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नमाज खत्म होने के करीब दो घंटे बाद मंदिर पर हमले की खबर फैल गई, जिसके बाद माहौल तेजी से बिगड़ गया और दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।
बरगदी घाट से आगे बुटहानियां चौराहे के पास स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना पर हिंदू समुदाय के लोग जुट गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और हालात बेकाबू हो गए।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी भविश्वर घिमिरे और पुलिस कप्तान संतोष आचार्य मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आई। इसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान अरुण, मोनू पासी, प्रदीप पासी, महेंदर दास और काशी रैदास के रूप में हुई है। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बुटवल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि दो का इलाज बहादुरगंज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में सख्ती बढ़ा दी है। बरगदी, महाराजगंज बाजार, हरदौना और बहादुरगंज में किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही चंद्रौटा और कृष्णानगर कस्बों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों ने बताया कि हालात नियंत्रण में है। 

 कैसे भड़की हिंसा
नमाज और भजन-कीर्तन एक साथ होने से इलाके में पहले से हल्का तनाव बना हुआ था। नमाज के करीब दो घंटे बाद मंदिर पर हमले की खबर फैलते ही स्थिति अचानक बिगड़ गई। इस बीच अफवाहों ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए, जिससे हिंसा भड़क उठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें