फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: महिला नशा तस्कर गिरफ्तार; पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

Thu, 26 Mar 2026 06:53 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। खुशहालपुर में पुलिसकर्मियों को आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए नजर आई। शक होने पर महिला सिपाही ने उसकी तलाशी ली। उसके पास से स्मैक मिली।
विज्ञापन
महिला नशा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए वह स्मैक की तस्करी करने लगी। आरोपी ने पुलिस को कई आपूर्तिकर्ताओं के नाम भी बताए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया क्षेत्र में नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। खुशहालपुर में पुलिसकर्मियों को आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए नजर आई। शक होने पर महिला सिपाही ने उसकी तलाशी ली। उसके पास से स्मैक मिली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

महिला ने पूछताछ के दौरान बताया उसका पति संरक्षित पशु वध, चोरी और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। उसके पति पर कई मुकदमे चल रहे हैं। मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए वह स्मैक बेचने लगी। आरोपी ने कई आपूर्तिकर्ताओंं के नाम भी बताए हैं, जिनके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी के लिए उकसाने पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें