फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 30 सितंबर से हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे जिला परिषद कर्मचारी

Tue, 26 Sep 2023 02:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
विज्ञापन
चंबा जिला परिषद कर्मचारी महासंघ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

चंबा जिला परिषद कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एडीएम अमित मेहरा से मिला। संघ ने सरकार से कर्मचारी कल्याण कार्यक्रम को मजबूत करने, काडर का पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में विलय सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मांगों से अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा। जिला परिषद कर्मचारियों ने ये चेतावनी भी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे 30 सितंबर से हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर पर जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मयंक कुमार, खेप सिंह, रसीद मलिक, सरोज कुमारी, मनोरमा देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें