शिमला। राजधानी के हिम रश्मि परिसर स्कूल विकासनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवियों को नेतृत्व के टिप्स दिए गए। समारोह में युवराज और हर्षिता को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के रूप में सम्मानित किया गया। एनएसएस प्रभारी यशपाल ने बताया कि शिविर में 52 स्वयंसेवियों ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से भाग लिया। शिविर के दौरान 14 शिक्षक, 6 बौद्धिक वक्ता, 4 शारीरिक शिक्षक और 3 योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को सामाजिक दायित्व और राष्ट्र भक्ति की दिशा में प्रेरित करती है। समापन कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा समिति की प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुशल कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे जबकि विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक एवं सचिव डॉ. चांद प्रकाश शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। संवाद