फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: युवाओं को नशे से बचाव के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के यूथ रेडक्रॉस समूह ने विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें युवाओं को नशे की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और मानवीय सहायता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. आरएल जिंटा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। नशा निवारण बोर्ड की नामित सदस्य और मनोचिकित्सक बिंदु जोशी ने मानसिक स्वास्थ्य पर विचार साझा किए। रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य एसके शर्मा ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया। पल्लवी शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. शमशेर सिंह राठौर और डॉ. प्रियंका वैद्य ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें