फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीएवी लक्कड़ बाजार ने जीता जूडो का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 के तहत क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में शूटिंग (एयर राइफल एवं पिस्टल), कराटे, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और जूडो स्पर्धाएं हुईं। इनमें 328 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जूडो प्रतियोगिता में मेजबान डीएवी लक्कड़ बाजार ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। शूटिंग (एयर राइफल एवं पिस्टल) और बॉक्सिंग प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि डीएवी पब्लिक स्कूल द मॉल शिमला उपविजेता रहा। कराटे, बैडमिंटन और ताइक्वांडो स्पर्धाओं में डीएवी पब्लिक स्कूल विजेता बना। कराटे में डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टुटू और बैडमिंटन तथा ताइक्वांडो में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट स्कूल उपविजेता रहे। जूडो प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें