फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीएनएलयू में युवा शिखर सम्मेलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू) घंडल में शुक्रवार को पहले राष्ट्रीय युवा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 53 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कुलपति प्रीति सक्सेना ने बताया इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, सांविधानिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य ममता मोक्टा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही। उन्होंने सार्वजनिक प्रशासन, सुशासन और नैतिक नेतृत्व पर अपने विचार साझा किए। मोक्टा ने युवाओं से लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। शिखर सम्मेलन में विधायी सिमुलेशन, मॉडल संयुक्त राष्ट्र और नीतिगत विचार-विमर्श जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इसका आयोजन एचपीएनएलयू के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब ने समन्वयक वेद प्रकाश के समन्वय में किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें