शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुम्मा में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर्यटन एवं आतिथ्य व्यवसाय के विद्यार्थियों ने रसोई कला (कुकिंग) और मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राहुल शर्मा, वोकेशनल कोऑर्डिनेटर महेंद्र शर्मा, वोकेशनल शिक्षक विपल ठाकुर सहित समस्त शिक्षकों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही। संवाद