शिमला। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में 18 वर्ष की आयू पूरी करने वाले युवाओं के नामों की मतदाता सूची में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह 9 दिसंबर तक जारी रहेगी। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने यह जानकारी दी। कहा कि 19 नवंबर को स्पेशल एनरोलमेंट डे के दिन भी नए मतदाता और पंजीकरण से छुटे मतदाता पंजीकरण करवा कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक वर्मा, एसडीएम शहरी भानू गुप्ता, एसडीएम ग्रामीण निशांत कुमार, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा तथा नायब तहसीलदार किशोर ठाकुर मौजूद रहे। संवाद