शिमला। बालूगंज थाना के तहत वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया है। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसमें हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में शिवांश ने बताया कि ढांडा के पास एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी है। इस हादसे में उनके दोस्त रोहित को चोटें आई हैं। जतोग चौकी के हेड कांस्टेबल मनोज को जांच का जिम्मा सौंपा है। ब्यूरो