शिमला। राजधानी में एनडीपीएस के मामले में हमीरपुर के तहसील भोरंज निवासी संजय कुमार (25) को जिला एवं सत्र न्यायालय से सशर्त जमानत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश की अदालत ने उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए एक लाख के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए हैं। आरोपी न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक 25 अप्रैल 2025 को पुलिस की एक टीम ने एक निजी भवन में आरोपी मोती राम और एक महिला के कब्जे से 24.72 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर बालूगंज थाना पुलिस के हवाले किया गया था। जांच में पता चला कि मोती राम पहले से ही तीन एनडीपीएस मामलों का सामना कर रहा है। पटियाला जेल में हिरासत के दौरान वह अशोक खजूरिया के संपर्क में आया। इसके बाद अमृतसर से 130 ग्राम हेरोइन लाया और उसे वर्तमान आरोपी संजय को दिया। जांच में सह-आरोपियों के बीच बैंक लेनदेन का भी खुलासा हुआ है। संवाद