फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सिरमौर का युवक 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शिमला पुलिस की डिटेक्शन टीम रामपुर ने ओडी–प्रेम नगर मार्ग पर रेहड़ी खड्ड के पास एक युवक को 9 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी ली, तो उसके पीठू बैग से नशा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सिरमौर जिला के कटोलाड़ निवासी 20 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस थाना कुमारसैन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 12 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें