फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला के हीरानगर क्षेत्र में गाड़ी के भीतर मृत मिला युवक

Sat, 06 Jan 2024 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

शिमला में एक युवक संदिग्ध हालत में गाड़ी में मृत मिला है। मृतक की पहचान उमेश पुरी(36) साल शिमला ग्रामीण निवासी के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
कार में मृत मिला युवक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उमेश पुरी (36) निवासी टुटू शिमला ग्रामीण गाड़ी के अंदर मृत मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक उमेश तीन दिन से घर नहीं लौटा था। पुलिस के मुताबिक शिमला-मंडी हाईवे पर हीरानगर के पास यह घटना पेश आई। सड़क किनार खड़ी गाड़ी में चालक सीट पर उमेश मृत पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के शरीर में भी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मृतक की विसरा रिपोर्ट जांच के लिए राज्य एफएसएल लैब भेजी है। अब फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। पुलिस का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें