फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुब्बल में 78 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जुब्बल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने परहाट पुल के समीप एक युवक को 78 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 20 अगस्त को टीम एचपीपीसीएल डैम के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान परहाट पुल के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 78 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी मानस चौहान झगटन के खिलाफ जुब्बल थाना में मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें