शिमला। चिट्टे के एक मामले में आरोप साबित न होने पर अदालत ने शिमला ग्रामीण के न्यू टुटू निवासी अमन को बरी कर दिया है। यह मामला राजधानी के बालूगंज थाना क्षेत्र में 10 अगस्त 2019 में दर्ज हुआ था। पुलिस टीम टूटीकंडी क्रॉसिंग क्षेत्र में गश्त पर थी। आरोप लगे थे तलाशी के दौरान अमन के कब्जे से 12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया था। इसके बाद बालूगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामले को साबित करने के लिए पुलिस सहित 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के कारण अदालत ने आरोपी बरी कर दिया। संवाद