शिमला। राजधानी के मालरोड स्थित इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला के वोकेशनल केंद्र में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में यूको आरसेटी शिमला ने युवतियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संस्था की ओर से मनीशा शर्मा ने युवतियों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजना यूको आरसेटी के मुफ्त प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के माध्यम से लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. कुशा पंडित चावला, पूर्व अध्यक्ष निरुपमा चौधरी, इनर व्हील सदस्य मीनाक्षी सूद और रवीना जियांदानी भी मौजूद रहीं। संवाद