फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: शिमला में चिड़गांव के बटवाड़ी में तेजधार हथियार से युवक की हत्या

Thu, 25 Aug 2022 10:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू़

सार

पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत बटवाड़ी गांव में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। युवक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है जो कि बटवाड़ी में स्थानीय बागवान के पास मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
युवक की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत बटवाड़ी गांव में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। युवक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है जो कि बटवाड़ी में स्थानीय बागवान के पास मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का मनोज (26) अपने परिवार सहित बटवाड़ी में प्रमोद कुमार के बागीचे में चौकीदार का काम करता था। परिवार के मुताबिक मनोज 23 अगस्त से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता था। इसी बीच 24 अगस्त को अन्य नेपाली मजदूर दीपक असामी ने मनोज के शव को गांव से दूर खेत में पड़ा देखा।

विज्ञापन


उसने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय बागवान प्रमोद कुमार को दी। बागवान ने मौके पर पहुंचने के बाद मामले की सूचना चिड़गांव पुलिस को दी। पुलिस ने टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पाया कि मृतक की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है, जिससे की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। इसके साथ ही घटनास्थल की गहनता से पड़ताल करने के लिए फोरेसिंक साइंस लैब (एफएसएल) जुन्गा से विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया है। हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने परिजनों और बागवान के बयान दर्ज करने के बाद मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है।   

नेपाली मूल के मजदूर की हत्या के मामले में केस दर्ज कर गहनता से पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। -चमनलाल, डीएसपी रोहडू़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें