फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा क्षेत्र में 5.81 ग्राम चिट्टे के साथ युवक पकड़ा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 17 Nov 2024 11:18 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के मशोबरा में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी शिमला के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशोबरा के पास पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार रात पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मशोबरा-दो के पास पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 5.81 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें