फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में छाए पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं। इनमें एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव संतोष चौहान ने बताया कि नई दिल्ली में 70वीं राष्ट्रीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नितिन राणा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं आर्यन मेहता ने 48 किलोग्राम भार वर्ग और हरजिंदर सिंह अटवाल ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, संयुक्त निदेशक जगदीश नेगी सहित विभाग के अन्य अधिकारियों ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें