शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में वीरवार को विश्व टेबल टेनिस दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर परिसर में टेबल टेनिस (टीटी) कोर्ट में सभी टेबल टेनिस खिलाड़ियों, कोचों और हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सचिव अभय लखनपाल ने खिलाड़ियों को टेबल टेनिस के महत्व के बारे में जानकारी दी और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस न केवल एक खेल है बल्कि यह अनुशासन, फिटनेस और मानसिक संतुलन का भी माध्यम है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोच अभय लखनपाल, टेबल टेनिस कोच सन्नी पापटा और संघ के कोषाध्यक्ष जसवंत गांगटा उपस्थित रहे। संवाद