फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सचिव से मिली विश्व बैंक की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहरवासियों को 24 घंटे पानी देने की योजना का काम जांचने शिमला पहुंची विश्व बैंक की टीम ने शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय में शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार के साथ बैठक की। इस दौरान पेयजल कंपनी के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। बैठक में इस योजना के काम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैंक की टीम ने बताया कि योजना के काम का मौके पर जाकर जायजा लिया है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही सौंपी जाएगी। बैंक की एक टीम ने गिरि जाकर इस पेयजल योजना की जानकारी भी ली है। इसके बाद बैंक की टीम वापस लौट गई। इस दौरे के बाद तैयार होने वाली रिपोर्ट के आधार पर इस परियोजना के लिए बैंक से 280 करोड़ रुपये की किस्त जारी होनी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें