शिमला। लोरेटो कॉन्वेंट ताराहॉल विद्यालय में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम पर जागरूकता कार्यशाला हुई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने इसका आयोजन किया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें सीबीएसई पंचकूला के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि थे। संवाद