फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लालपानी में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी के सभागार में बुधवार को साइबर सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम और शिक्षकों की क्षमता निर्माण विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरुआत हुई। कार्यशाला केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम सूचना सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता परियोजना के तहत आयोजित की जा रही है। इसका संचालन सी-डैक मोहाली द्वारा किया जा रहा है। कार्यशाला में सी-डैक मोहाली से प्रोजेक्ट मैनेजर हरप्रीत बावा, शिल्पा चंदेल और सुमैरा फारूक विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने शिक्षकों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, पासवर्ड सुरक्षा और डेटा संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें