शिमला। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलोग में वीरवार से एनसीईआरटी के तहत परख कार्यक्रम के तहत कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का शुभारंभ उपनिदेशक बलबिंदर सिंह गुलेरिया ने किया जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश शर्मा ने किया। एनसीईआरटी के परख कार्यक्रम की प्रमुख और सीईओ प्रो. इंद्राणी भंडारी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के 38 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। राष्ट्रीय समन्वयक कुमारी विदिषा मजूमदार ने छात्रों को उनके निपुणता स्तर को उभारने के निर्देश दिए। कार्यशाला में डॉ. संजीव शर्मा, निर्मला चौहान और सुनीता शम्मी बतौर प्रवक्ता उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य योगेश शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। संवाद