शिमला। राजधानी के सेंट थॉमस स्कूल में दो दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों को अंगेजी भाषा और व्याकरण के गुर सिखाए गए। कार्यशाला में सेंट थॉमस और आसपास के स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा और व्याकरण पढ़ाने के आधुनिक और सरल तरीकों से अवगत करवाना गया। भाषा विशेषज्ञों ज्योत्सना और अशोक कुमार शर्मा ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शैरन नंदा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। विद्यालय की समन्वयक अंशुल शर्मा ने सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।