जुन्गा (शिमला)। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खंड कार्यालय मशोबरा में उद्यमिता विकास पर कार्यशाला हुई। इसमें 30 महिलाओं ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता महिला समाज शिक्षा आयोजिका ललिता कुमारी ने की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गैर कृषि आधारित उद्यम शुरू करने के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें सफलतापूर्वक संचालित करने से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। व्यवसाय की रूपरेखा तैयार करने, बिजनेस प्लान बनाने, बाजार की आवश्यकता को समझने, वित्तीय प्रबंधन तथा उद्यम के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। संवाद