शिमला। ब्लू बैल्स पब्लिक स्कूल शोघी में शुक्रवार को हिमाचल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हिमाचली वेशभूषा में पहाड़ी गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रश्नोतरी और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्नोतरी में डिस्कवरी सदन से हिमांशु, कंवर रौनित व प्रियांश ने पहला, स्पीति सदन की अकांकक्षा, दीया व शिवम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में स्पीति सदन के शिवांश ने पहला, करेज सदन के गौरव ने दूसरा और यूनिटी सदन के चर्चित और स्पीति सदन के अथर्व ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधक जितेंद्र ठाकुर और प्रधानाचार्य किरण शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। संवाद