महिला वर्ग में सेजल ठाकुर विजयी, प्रतियोगिता में 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कालीबाड़ी हॉल में रविवार को आर्म रेसलिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू, राजस्थान, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागी शामिल रहे। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के आर्यवीर ओवरऑल चैंपियन बने। वहीं शिमला के अनिकेत ने लेफ्ट हैंड वर्ग में जीत दर्ज की। इसके साथ ही महिला वर्ग में सेजल ठाकुर चैंपियन बनीं। मुख्य अतिथि के रूप में करण नंदा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को खेलों से जोड़ना सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं, बल्कि नशे के खिलाफ मजबूत जनजागरण भी करते हैं।