फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित की नारी शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित मेराकी प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से नारी शक्ति को प्रदर्शित किया गया। रंगों, बनावट और खुशबू का यह संगम दर्शकों को कला का एक अलग अनुभव दे रहा है। इसके अलावा प्रदर्शनी में जीवन, संवेदनशीलता और सुंदरता जैसे विषयों को भी कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनी में रखी कलाकृतियों की कीमत दो हजार से 15 हजार रुपये तक रखी है। कलाकार प्रिया चौहान ने बताया कि यह उनकी पहली एकल कला प्रदर्शनी है। हालांकि वह इससे पहले भी गेयटी थियेटर में दो बार अपनी कला प्रदर्शित कर चुकी हैं। फेमिनिक आर्ट स्टूडियो की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी सात नवंबर तक चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें