फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अन्याय के खिलाफ महिला समिति करेगी जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य कमेटी महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय और हिंसा के खिलाफ सामाजिक न्याय जत्थे के तहत महिलाओं को जागरूक करेगी। यह जत्था 25 नवंबर से 30 जनवरी तक जगह-जगह जाकर महिलाओं को जागरूक करेगा। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर शिमला से इसकी शुरुआत होगी। समिति की राज्य सचिव ने कहा कि संविधान महिलाओं को समानता और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार देता है, जबकि मनुस्मृति इसके विपरीत असमानता, जातिगत भेदभाव और पुरुष प्रधानता को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्याकांड, वर्ष 2020 का हाथरस दुष्कर्म मामला और कठुआ व उन्नाव जैसे कई मामले हैं, जिनमें महिलाओं को न्याय मिलने में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी पिछले तीन वर्षों के दौरान महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा सहित कई तरह की घटनाएं सामने आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें