फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं को मिलेगा ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के मशोबरा में महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण एक दिसंबर से शुरू होगा। इसका आयोजन यूको आरसेटी संस्था शिमला की ओर से किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को संस्थान में रहने और खाने की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।प्रशिक्षण में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कौशल सिखाए जाएंगे। इसमें फेशियल, त्वचा की देखभाल, त्वचा की सफाई, चेहरे की ब्लीचिंग और भौंहों को आकार देना जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर प्रबंधन से जुड़ी बुनियादी जानकारी भी दी जाएगी। संस्था के समन्वयक प्रवीण शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 35 दिन तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें