फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं को सिखाया हाथों से डिजाइन बनाने

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मशोबरा स्थित यूको आरसेटी के प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को महिलाओं ने कुर्ती और रुमाल पर हाथों से डिजाइन बनाना सीखा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पहले डिजाइन की ड्राफ्टिंग सिखाई गई। इसके बाद उन्हें कपड़े पर हाथों से चित्रकारी करना सिखाया गया। पहले चरण में प्रशिक्षुओं को धागों से डिजाइन बनाने का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षक निर्मला ने बताया कि सभी प्रशिक्षुओं को चरणबद्ध तरीके से नए और आधुनिक डिजाइन बनाना सिखाया जा रहा है। युवतियों में हाथ की कढ़ाई वाले कपड़े विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। निर्मला ने बताया कि हाथ की कढ़ाई वाले कपड़ों की अच्छी मांग है। इससे महिलाएं घर बैठे आय अर्जित कर सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें