फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं को सिखाई कपड़े पर ड्राफ्टिंग करना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मशोबरा स्थित यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में महिलाओं के लिए वस्त्र चित्रकला उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रशिक्षुओं को बेसिक कढ़ाई और कपड़े पर चित्रकला की ड्राफ्टिंग सिखाई गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को वस्त्र चित्रकला में कुशल बनाना है। प्रशिक्षिका निर्मला इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को दक्ष बना रही हैं। प्रशिक्षण में कढ़ाई का काम भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, सूट, कुर्ती और कपड़ा चित्रकला भी सिखाई जाएगी। यह कार्यक्रम महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें