शिमला। यूको आरसेटी शिमला के मशरूम कल्टीवेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं ने शनिवार को शुभ वार्ड स्थित मशरूम यूनिट का विजिट किया। इस दौरान उन्होंने मशरूम की खेती से जुड़ी बारीकियों को नजदीक से देखा और समझा। यह विजिट कोर्स समन्वयक प्रवीण कुमार शर्मा और प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में हुई। फील्ड विजिट के दौरान अनुभवी मशरूम उत्पादक सुरजीत ने प्रशिक्षुओं को मशरूम कल्टीवेशन की जानकारी दी। उन्होंने कंपोस्ट तैयार करने, स्पॉनिंग, केसिंग, तापमान व नमी प्रबंधन और कटाई के बाद की देखभाल के बारे में बताया। समन्वयक प्रवीण ने कहा कि इस दौरे से उन्हें मशरूम उत्पादन की हर बारीकी को समझने का अवसर मिला। संवाद