फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं को दिया जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के मशोबरा स्थित यूको आरसेटी के प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को महिलाओं को जूट उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण में महिलाओं को जूट के बैग, बोतल के कवर और लंच बॉक्स बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षक कांता ने बताया कि महिलाओं को जूट से सभी प्रकार के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल महिलाओं को नए कौशल सिखाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर केंद्रित है। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। जूट उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह प्रशिक्षण काफी उपयोगी साबित होगा। महिलाओं को बाजार की जरूरतों के अनुसार उत्पाद बनाने के तरीके भी बताए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें