फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं ने घर में बनाए 1200 साबुन बेचे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के घणाहट्टी स्थित नेहरा पंचायत की महिलाएं घरों में हैंडमेड हर्बल साबुन बनाकर आमदनी कमा रही हैं। बीते दिनों इन महिलाओं के समूह ने 1200 के करीब हर्बल साबुन की बिक्री की है। यह महिलाएं इस समय स्थानीय लोगों को ही साबुन बेच रही हैं और कमाई कर रही हैं। इन महिलाओं द्वारा बनाए साबुनों के लिए प्रदेश और बाहरी राज्यों से भी ऑर्डर आ रहे हैं। साबुन बना रही महिला पूनम ने बताया कि उनके द्वारा बनाए हैंडमेड साबुन को खूब सराहना मिल रही है और मांग भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय में बाहर से मिलने वाले साबुनों के आर्डर भी तैयार करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें