शिमला। जिले में आरसेटी के तहत 12 दिवसीय लघु उद्यमी फास्ट फूड स्टाल कार्यक्रम के लिए पहले दिन मंगलवार को 20 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया। इसमें करीब 35 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। यह कार्यक्रम यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से निशुल्क चलाया जा रहा है जिससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सशक्त बनाया जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाएं, अनुसूचित जाति और जनजाति श्रेणी से जुड़े प्रार्थियों सहित मनरेगा जॉब कार्ड धारक महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में फास्ट फूड से संबंधी उत्पाद फास्ट फूड, केक पेस्ट्री, बेकरी बिस्किट चाउमीन, पानी पूरी, बर्गर आदि कौशल दिया जाएगा। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक तानिया शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए बुधवार को भी पंजीकरण होंगे। संवाद