शिमला। टुटू के पास स्थित बनूटी प्रशिक्षण केंद्र में पाइन नीडल (चीड़ की पत्तियां) प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने चीड़ की पत्तियों से 40 उत्पाद बनाकर तैयार किए हैं। यह प्रशिक्षण 15 दिन तक आयोजित किया जाना है जिसके अब 5 दिन बचे हैं और महिलाएं उत्साह के साथ विभिन्न उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं स्वरोजगार की ओर बढ़ रही हैं। प्रशिक्षण ले रही 35 महिलाओं के चीड़ की पत्तियों और रंग-बिरंगे धागों से कई उत्पाद तैयार किए हैं। यह प्रशिक्षण हेल्पिंग हैंड संस्था और सीएमएस फाउंडेशन की ओर दिया जा रहा है। संस्था के संस्थापक कपिल कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं सशक्त होंगी और स्वरोजगार भी कर सकेंगी। संवाद