राजधानी। घणाहट्टी के पास स्थित नेहरा पंचायत में महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। यहां दस महिलाओं का एक समूह घर पर मिलकर हस्तनिर्मित साबुन तैयार कर रहा है। यह महिलाएं हल्दी, चंदन, नीम और एलोवेरा जैसे प्राकृतिक तत्वों से साबुन बनाती हैं। इन साबुनों की स्थानीय बाजार में अच्छी मांग है। स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक इनकी खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, यह महिलाएं अब बाहरी राज्यों में भी अपने उत्पाद बेचने की तैयारी कर रही हैं। महिलाएं रोजाना इन साबुनों की बिक्री से हजारों रुपये की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उन्हें लगातार आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस पहल से वह आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। इनका यह प्रयास अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहा है। संवाद