शिमला। यूको आरसेटी शिमला के मशोबरा स्थित केंद्र में छह दिवसीय जूट उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का वीरवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में 28 महिलाओं ने हिस्सा लिया जिन्हें जूट से विभिन्न उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इनमें किन्नौर से दस और शिमला के विभिन्न विकास खंडों से 18 महिलाएं शामिल थीं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जूट के बैग, पर्स और लंच किट जैसे उपयोगी उत्पाद बनाने का गहन अभ्यास कराया गया। महिलाओं ने इन उत्पादों को बनाने की बारीकियां सीखीं। यूको आरसेटी शिमला की निदेशक शबनम कोमल ने समापन समारोह में महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षक कांता देवी ने पूरे छह दिनों तक सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। संवाद