शिमला। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शिमला की ओर से चलाए जा रहे 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह वीरवार को हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 31 दिन में 35 महिलाओं और युवतियों को कपड़ों की सिलाई सिखाई गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका उषा देवी ने महिलाओं को सूट, सलवार, पेटीकोट, साड़ी, बेबी फ्राॅक, बेबी नाइट सूट, स्कर्ट, स्कूल यूनिफार्म शर्ट, जेंटस शर्ट अफगानी सलवार की सिलाई सिखाई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डीआरडीए एवं यूको बैंक द्वारा प्रायोजित किया था। यह कार्यक्रम यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक तानिया शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संवाद